Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) is conducting PAT 2026 (Pre-Agriculture Test). This examination is organized for admission into agriculture and related undergraduate courses such as B.Sc Agriculture, B.Sc Horticulture, B.Sc Forestry, and B.Tech Agricultural Engineering. It is an admission process, not a recruitment (job). The online application process started on 24 March 2026, while the last date to apply is 07 April 2026. Candidates can make corrections in their application form until 12 April 2026. The examination will be conducted from 08 May 2026 in multiple shifts. For eligibility, candidates must have passed 12th with Physics and Chemistry along with Mathematics/Biology/Agriculture. Candidates appearing in the 12th examination are also eligible to apply. There is no minimum or maximum age limit specified for this exam, so all eligible candidates can apply. The selection process will be based entirely on the Entrance Examination. A merit list will be prepared based on the marks obtained in the exam, and candidates will be allotted colleges through the counseling process accordingly..
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा PAT 2026 (Pre-Agriculture Test) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कृषि एवं संबंधित स्नातक कोर्स जैसे B.Sc Agriculture, B.Sc Horticulture, B.Sc Forestry और B.Tech Agricultural Engineering में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह एक Admission Process है, इसमें कोई भर्ती (Job) नहीं होती। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 12 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) भी कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 08 मई 2026 से विभिन्न पालियों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं (Physics, Chemistry के साथ Mathematics/Biology/Agriculture) विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह Entrance Exam (प्रवेश परीक्षा) पर आधारित होगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें |