Railway Recruitment Board (RRB) has released recruitment for Technician posts. Under this recruitment, candidates will be selected for various posts of Technician Grade-I Signal and Technician Grade-III. The online application process for RRB Technician Recruitment 2026 will be conducted from 30 June to 29 July. The minimum age of candidates applying for this recruitment is 18 years. The maximum age limit is 30 years for Technician Grade-III posts and 33 years for Technician Grade-I Signal posts. Candidates belonging to reserved categories (SC/ST/OBC/PwBD) will be given age relaxation as per government rules. The selection of candidates in this recruitment will be based on Computer Based Test (CBT Exam), Document Verification, and Medical Examination. There will be no direct merit-based selection in this recruitment. It is mandatory for candidates to qualify the written examination for selection. RRB Technician Recruitment 2026 is an important Central Government job in Indian Railways, in which selected candidates will get the opportunity to work in technical posts in the railway department. For more detailed information regarding this recruitment, candidates are advised to read the official notification carefully.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन पदों पर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल एवं टेक्नीशियन ग्रेड-III के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। RRB Technician Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई तक ऑनलाइन की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तथा टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Exam), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की सीधी मेरिट आधारित भर्ती नहीं होगी। उम्मीदवारों को चयन के लिए लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। RRB Technician Recruitment 2026 भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण केंद्रीय सरकारी नौकरी है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को रेलवे विभाग में तकनीकी पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) अवश्य पढ़नी चाहिए।