वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Textiles, Government of India) के अंतर्गत द कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) द्वारा Cotton Corporation of India (CCI) Various Post Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से Assistant Manager (Official Language), Assistant Manager (IT), Management Trainee (Marketing), Management Trainee (Accounts), Junior Commercial Executive, Junior Assistant (General) एवं Junior Assistant (Accounts) सहित विभिन्न पदों पर कुल 148 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम (Central PSU Government Job) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर ह

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (General / OBC / EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹1,500/- तथा एससी / एसटी / पीएच / पीडब्ल्यूबीडी (SC / ST / PH / PwBD) वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500/- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

इस भर्ती में Management Trainee, Junior Commercial Executive एवं Junior Assistant पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तथा Assistant Manager पदों के लिए 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार Graduation, B.Com, B.Sc. Agriculture, MBA (Agri Business Management/Marketing), CA/CMA, B.E./B.Tech, MCA अथवा Post Graduation सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है।

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 📝 लिखित परीक्षा (Computer Based Test - CBT), 📄 दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एवं 🩺 मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा की तिथि एवं एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपनी पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों एवं अन्य सभी दिशा-निर्देशों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य कर लें।

See the Important Dates, eligibility and Important Links sections below for the complete details and the official application link, and try to apply early rather than waiting for the last day. Read our step-by-step guides, and get your documents and a correctly sized photo and signature ready before you start. Be sure to confirm every detail in the official notification before you apply.