झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड कक्षपाल प्रतियोगी परीक्षा (JKCE-2025) भर्ती की अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह भर्ती कुल 1733 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। JSSC कक्षपाल (जेल वार्डर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 08 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे JSSC कक्षपाल (जेल वार्डर) भर्ती 2026 से संबंधित सभी पात्रता शर्तें, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में ध्यानपूर्वक जांच लें।